सुधर जाओ जनता जनार्दन, वरना बहुत पछताओगे,
अगली पीढ़ी को क्या कबीर के बदले
लॉलीपॉप सिखाओगे?
लाइक और कमेंट के भूखों, ज़रा संस्कृति का भी ध्यान करो,
मनोरंजन के नाम पर,मत समाज का मानसिक नुक़सान करों!
पहले गानों में चांद-तारे और महबूब का दिदार होता था,
अब तो सीधे पलंग,लहंगा,कट्टा का व्यापार होता है।
ये कैसा बाल-पटल है,कैसी छप रही है छवी,
इस कचरे के देखकर,आज खून के आंसू रो रहा है कवि।
गीत वो गाओ जो सीधे रुह के अंदर उतर जाए,
न कि ऐसा ,जो सुनकर, परिवार शर्म से ही मर जाए।
