पढ़ाई-लिखाई गई तेल लेने,अब तो बस रील्स बनाना है,
छोटा हो या बड़ा सबको कमर मटकाना है।
बच्चे के कोमल दिमाग पर ,तुमने ऐसा छपवाया पोस्टर,
कि छह साल का मुन्ना भी अब बन गया है रोस्टर।

सिनेमा का स्तर गिरा ऐसा, कि पाताल भी छोटा लगता है,
मर्यादा की बात करों तो,हर डायरेक्टर को जहर लगता है।
पहले गानों में दिल धड़कता था,अब सीधे बम फटता है,
म्यूजिक डायरेक्टर बैठ कर बस,डबल मीनिंग रटता है।


अगला भाग जरुर पढ़े..