कुछ ख़्वाब सिरहाने रखकर सो
गए हम,
न जाने कब जि़म्मेदारियों के
बोझ में खो गए हम।
जो उड़ना चाहते थे कभी खुले
आसमान में,
आज कैद हैं चंद रुपयों के
इस मकान में।

वो बचपन का बेफ़िक्री,वो हँसाने
के बहाने,
न जाने कहाँ छुट गए वो गुज़रें
जमाने।
खिलौने छूटे तो जिंदगी संजीदा हो गई,
मासूम सी वो हँसी, सन्नटों में खो गई।