सुख से अधिक प्रिय रहा दुख मुझे

क्योंकि दुख में मिले कुछ लोग मुझे

जिन्होंने मेरा माथा चूमा और सब कुछ ठीक होजाएगा कहकर ठहर गए मेरे पास सब कुछ ठीक होजाने तक।

अब मैं नहीं चाहती कोई छणिक सुख,

न ही चाहती हूं की सब कुछ ठीक होजाए।

क्योंकि जिस दुख में मुझे उनका साथ मिला 'वो' हमेशा प्रिय होगा मुझे।