एक शहर जो दूर से कितना सुकून और शांति भरा दिखता है ।
कभी उस शहर के भीतर जाओ
तो हर तरफ चल रही है एक दौड़
पूरे शहर में है एक शोर
हर कोई भाग रहा उस शोर को छोड़ कर शांति ढूंढने
कोई ढूंढना नहीं चाहता की शोर आखिर है कहां?
शोर तो भीतर हीं है कहीं ,
क्यूंकि बाहर कहीं दूर से तो पूरा शहर शांत हीं दिख रहा है
जैसे दिखता है एक इंसान दूर से सुकून और शांति से भरा।

