ऐसा क्या लिख दूँ

के तुझको तेरा भी

दर्द दिखे..


मैं अपना मन पढ़ दूँ

और तुझको तेरा भी

अश्क दिखे..


ऐसा क्या कह दूँ

के तू अपना गम भी

कह पाए...


ऐसा कौन सा शेर कहूँ

के तुझको तेरा इश्क़ रुला जाए..


ऐसा कौन सा गीत लिखूँ

जो तेरे लबों पर भी

मुस्कान आ जाए...


बता ऐसी कौनसी बात लिखूँ

जो तेरा दर्द मिटा पाऊँ

जो तेरा दर्द मिटा पाऊँ ❤️

-anjali @telltheuntold