भोर हो गई है,

चिड़ियाँ गीत गाती हैं।

तुम भी सुन जाओ,

बहुत सो चुके हो,

अब तो जाग जाओ।


सूरज सिर पर चढ़ता है,

फूल खिलकर मुस्कुराते हैं।

तुम भी खिलकर मुस्कुराओ,

बहुत सो चुके हो,

अब तो जाग जाओ।


सूरज घर को जाता है,

चाँद-तारे टिमटमाते हैं।

तुमसे मिलने हर रात आते हैं,

इन्हें भी गले लगाओ,

अब तो जाग जाओ।


रात हो चुकी है,

सभी घर को लौट चुके हैं।

तुम भी लौट जाओ,

कल सुबह सूरज फिर आएगा,

अब तुम सो जाओ।


—अनीता “निधि”