अंत समय जो आये
प्रिय! जाने देना
बाहों में भर
हिचकी भरने देना
दोस्तों, रिश्तेदारों का
समय बर्बाद न करना
वो चाहें... गर, विदा करने देना
बच्चों!
बच्चों से क्या कहना
बने रहे गहना
किसी की भी आंखों में
कभी गिर मत जाना
अंत समय जो आये
प्रिय! जाने देना...
-अनीता
