जीवन की धारा में
बहते बहते बह चले थे...
कहानी के पन्नों में
यूं ही आ कर जुड़े थे
बिन पन्नों के भी
इक कहानी थी;
बस आ कर चले थे
जीवन की धारा में
बहते बहते बह चले थे...
इधर भी बुरे थे,
उधर भी बुरे थे
बहती हुई धारा में
पत्थरों से टकराते हुए
भी चले थे
बहते बहते बह चले थे...
-अनीता