बेटियों को मत रखो हिस्सेदारी में

रखो बेटियों में भेद भाव

वो फिर भी जी जाती हैं

सुख में मुस्कुरा जाती हैं

दुःख को भी सह जाती हैं

ये जो तुम डर कर

उनसे वादा करते हो

जीवन का आधा सच बता कर

उनकी बलि चढ़ाते हो

इस से ना वो खुश रह पाती है

ना ही किसी को कोई खुशी दे पाती हैं

पापा की परियां किताबों में पड़े

सूखे हुए फूलों की तरह

बिना खुशबू के रह जाती हैं✍️

-अनीता