आओ, घर भी लौट चलें

महाकुंभ पूर्ण हो जायेगा

टूटा दिल भी रो पड़ा

कलयुग का मंजर देख कर

बेटियां तो सह गई

बेटों की संभाल करो

सहनशीलता भूमि से भारी है

पुरुष को बहने की चाहत है

इस किनारे को देख लिया

उस किनारे की भी आस है

बहुऐं जाने किस घर की बेटी रह पाती है

बेटों की भी तो खोज करो

तन और दिमाग़ को भी खा जायेगा

मन जो फ़फूंद से भर जायेगा

आओ, घर भी लौट चलें

महाकुंभ पूर्ण हो जायेगा ✍️

—अनीता