* कृष्ण मेरे सारथी नहीं*


कृष्ण मेरे सारथी नहीं

रथ कृष्ण ही चला रहे हैं


युद्ध के लिए भुजाएं ही नहीं

यूं ही संग बिठा रहे हैं


तीर, गदा, विद्या की कला पास नहीं

धर्म, कर्म, सत्य के बल पर साथ निभा रहे हैं


छूट गया जो हाथ से

गुणा कर अधिक से अधिक लौटा रहे हैं


नाम जप आया ही नहीं

कृष्ण ही सब करवा रहे हैं


कृष्ण मेरे सारथी नहीं

रथ तो कृष्ण ही चला रहे हैं

अनीता