जिंदगी से तुम्हें माइनस करने वाले
जोड़ की बातें करने लगे हैं
हो जाओ सावधान;
जितना भी जोड़ ले तुम्हें
समझ लेना;
उनके माइनस बढ़ने लगे है,
और जो रिश्ते पर्स
देख कर बनते है
हो जाओ सावधान;
वो स्टेट्स की बात समझते है
जितना मर्ज़ी देख लो स्टेट्स
समझ लेना;
ऐसे रिश्ते थूक से चिपकते है,
और उम्र भर मिलते है
थूक लगाते रहते है, चिपकाते रहते है
कानून की बात जो करते है
हो जाओ सावधान;
वो सभी को एक ही तराजू में
तौलते हैं
समझ लेना;
कानून की बात के रिश्ते
कानून से ही जुड़ते हैं
—अनीता

