ज़िंदगी की तबीयत बिगड़ ना जाये

ज़िंदगी का तरीका समझ में ना आया

नई पीढ़ी मुझसे ज़िंदगी के मायने पूछती है

मुझे कोई जवाब देना ना आया

लोग घूर कर रस की बात करते हैं

मुझे गन्ने सा स्वाद ना आया

वो नशे में चूर जितना दिल खोलते हैं

उतना दिल मैं होश में खोल आया

संभलने की बात मुझसे ना करो

पथरीली राहों में पलकें बिछा आया

कदमों को जो बढ़ा सको तो चलो

मैं कांटे सारे उठा लाया

-अनीता