सपने पूरे हो जाते हैं
हक़ीक़त अधूरी रह जाती है
क्या देखा था, क्या देख रहे हो
सारी बातें रह जाती है
शरीर घट घट कर घट जाता है
उम्र ठहरी रह जाती है
उम्र की गहराई पीढ़ी पढ़ती है
रूह देखती रह जाती है
सपने पूरे हो जाते हैं
हक़ीक़त अधूरी रह जाती है...
-अनीता
