जमीन किसान की होती है,

और हम सभी कभी न कभी किसान रहे हैं।

जमीन किसान की मां है,

मां से ही किसान की पहचान होती है।


जमीन पर हल चले,

तभी अन्न की पैदावार होती है।

लहराती फसल देख कर,

धरती मां इठलाती है।


फसल तो किसान की होती है,

पर पीड़ा मां ही सहती है।

मां के कोमल सीने पर,

हल की धार होती है।


— अनीता “निधि”