काली अंधेरी रात को

दीये ने जल कर दूर किया

अंधेरा दूर करते हुए

दीया काला भी हुआ

अंधेरी रात ने दीये को

अंधेरा ही दिया

उजाला देने वाला दीया

साथ को हर दम तरसा रहा

दीपक तले अंधेरा रहा

जलता हुआ

यूं ही छोड़ दिया,

दीये ने जल कर

अंधेरा दूर किया

जल कर जब धुंआ हुआ

धुएं से काजल बना

काजल बन आँखों में सजा

नजर मिटाने को टिक्का बना

कवि की कल्पना में सजा

दीया,अंधेरा दूर करने को जला.....✍️

- अनीता