“पहले एक ही घर में रहने वालों ने

छुप कर बनायें घर अलग,

फिर एक ही घर में घर ऐसे बनने लगे

कि सभी रहे अलग;

बरामदा, रसोई, कमरे भी अलग

बांट दिए भगवान भी और हो गए

पूजा घर भी अलग….

एकता भी सामने आ जाती और

वॉट भी लग जाती है मेहमान की,

विदाई में तो होते है एक,

सो; फिर हो जाते है अलग.....

हाय रे!! बट गए घर

सभी हो गए अलग!!”

—अनीता “निधि”