“जिन्हें सब कुछ मिला है, वो हमें नहीं जानते,
हमारे साथ छूटे हुए लोगों का कारवां है।
कुछ राह में बिछुड़ गए, कुछ आसमां में उलझ गए,
इसी ज़मीं पर ही अपना ठिकाना है।
कुछ रोशनी में खो गए, कुछ दुनिया में गुम हो गए,
कुछ के साथ अंधेरों में भी सफ़र सुहाना है।
न शिकवा है किसी से, न कोई गिला पुराना है,
जो मिल गया वो अपना है, जो छूट गया वो बीता हुआ ज़माना है।
‘निधि’ क्या और क्यों आज़माओगे हमें,
हमारे पास खोने को भी बस ये ज़माना है।”
—अनीता ‘निधि’
