कुछ तो रह जायेगा

आधा या अधूरा;

बात आधी रह जायेगी

या फिर शब्द ही होगा अधूरा,

रात होगी आधी

या फिर दिन रहेगा अधूरा,

चांद होगा आधा या फिर पूरा,

सूरज में किरणें होगी या फिर

लालिमा संग पूरा,

बाहों का हार होगा या आंखों में इंतजार

या फिर मुलाक़ात का ख़्याल ही होगा अधूरा

रास्ता रह जाएगा, आधा या अधूरा

ख्वाहिशों का आशियाना रह जायेगा

आधा या होगा अधूरा

इंसा होगा पूरा

फिर भी कुछ तो रह जायेगा

आधा या अधूरा......

—अनीता