बहुत सी पढ़ी बाहर किताबें
आओ, घर को लौट चलें
घर में भी है कुछ लोग
आओ,संग झूला झूले
घर में है जो बंद तहखाने
आओ, बंद पड़े तहखाने खोलें
दिवाली मनाई बाहर बार बार
आओ, घर के अंदर भी इक प्रेम की लौ जले
राह दिखाई, रोशनी कर दुनियां भी जगमगाई
आओ, मन के भीतर बिखरे से
ख़ुद को भी चलो ढूंढने चलें
—अनीता