प्रकृति कहती है; सुख है चारों ओर
अनुभूति होती है क्षण भर :
बीज पड़ा माटी पर,
धरती की ममता फूटी क्षण भर
अंकुर फूटा; पौधा बन पेड़ बना
बीज रहा क्षण भर,
पेड़ बन कर फल फूलों से भरा
फल फूलों का रिश्ता क्षण भर
कोख में स्नेह पला नौ माह
पीड़ा और शब्द रहे क्षण भर
कदम से कदम मिलाते हुए चलते रहे,
आराम किया क्षण भर
जीवन में मज़बूत होते रहे उम्र भर;
जीने के लिए क्षण भर...
—अनीता
