मेला

---------------

नदी किनारे लगता मेला।

सबके मन को भाता मेला।

कहीं खिलौने कहीं मिठाई,

ढेरों खुशियाँ देता मेला।

झूलों में बच्चे झूलते जाते।

हँसते गाते धूम मचाते।

जब मेले में घूमते रहते।

इधर उधर वे नजर घुमाते।

डम डम करता डमरू वाला।

गीत सुनाता बंशी वाला।

बैठे बैठे देख रहा है,

कालू बंदर टोपी वाला।