माटी का कण कण चंदन, भारत भूमि रत्नों की खान।

करो स्वीकार मेरा वंदन माँ, तुम ही हो मेरा अभिमान।


भारत माँ की रक्षा खातिर , हम दे देंगे अपनी जान।

आँच न आने देंगे कभी, सदा बढ़ाएँगे इसकी शान ।


करें त्याग निज सुख का , जन्मभूमि सबसे महान।

बैर द्वेष ना रखे मन में, मधुर गीत की गूँजे तान।


देश की सेवा धर्म हमारा, देशभक्ति का दे प्रमाण।

विश्व में इसका परचम लहराए , गायें मिल गौरव गान।