मनुष्य को मनुष्यता सिखलाने, भ्रतिट्वा - बंधुता का महत्व बतलाने।

यह संकट है जो खत्म हो जाएगा, मगर सबक हमें सीख्ला जाएगा।

सबक यह कि संकट के समय जो ना घबराया, अंतिम समय में वीर है वही कहलाया।

मगर वीर है वह भी कहलाया, जिसने मदद के लिए हाथ है अपना बढ़ाया।

एक बार बस एक बार मदद का हाथ तु बढ़ा तो सही, लोगों को गले लगा तो सही।

सब सिकवे- गिले भूल जाएंगे, मिलकर सभी एक हो जाएंगे।

जो फूल कभी मुरझाए थे, स्नेह से वे खिल जाएंगे।

मानवता फिर से मूस्काएगी, और चारों ओर खुशियां छा जाएगी।