जब भी नम आंखो की नमी छुपाने, रुमाल खोजता हूँ तुम्हारी याद आती है. उठते हैं जब भी मन मे तूफान, मुझ पतझर को तुम्हारी याद आती है. दुनिया से छुपी हर बात को छुपाने, तुम से तहखाने  की याद आती है. सुबह जब भी बनाता हूँ काँफी, तुम्हारे हाँथ की चाय याद आती है. भटक जाता हूँ जब खुद के ही रास्तो पर, मेरी मंजिल तुम, तुम्हारी याद आती है. माथे पर कुमकुम तिलक, हाँथ में रेश्मी धागा, देखता हूँ तुम्हारी याद आती है. दिल को छू जाती है जब कोई बात ऐसे हालातो में तुम्हारी याद आती है