आज मै कुछ पुराने अज़ाबो के साथ बैठा हूँ।
शराब लिए हाथ में असरारो के साथ बैठा हूँ।
घबराहट होती है मुझे, खलवत और अंधेरे से,
तो आज मैं जरा तारो के साथ बैठा हूँ।
सीकन और सुकून दोनो इक साथ
फ़क़त मैं तो यारा यारो के साथ बैठा हूँ।
आने जाने वाला हमे एहतियात बता रहा है,
मुझे तो लगने लगा कि मैं चारासाजो के साथ बैठा हूँ।
मयखाने में यूं तो कोई अपना नहीं,
पर जाता हूँ तो लगता है कि तीमारदारो के साथ बैठा हूँ।
आने को है कोई गमगुसार हमदोनो का शायद,
नज़र दरवाज़े पे रख के, मै दीवारो के साथ बैठा हूँ।


