शब्द बोलते है,

हर कहानी, हर किस्से को।

बातों में लिपटी बातें,

हर तज़ुर्बे को कहती है।

आदमी...,

यों ही सलाहकार नहीं,

उसने अनुभव लिये है;

हर घटना और दुर्घटना के बाद।

उसका हर शब्द,

गवाह है इस बात का;

कि किस्से-कहानियाँ बनायी नहीं जाती;

बल्कि, घटित होती है,

या कि भोगी जाती है।

कभी-कभी किरदार,

कहानी बनकर कहानी कहते है।

कभी कहानियाँ,

क्विदंतियाँ बन जाती है

और शब्द...,

हमेशा बोलते है,

हर कहानी, हर किस्से को।

संवेदनाओं के साथ,

एक तज़ुर्बेकार की तरह।