किसी देश की कहानी में
आज के नेपाल का लिखा जाना
कितना भयावह हो सकता है ?
यह आप...
कैमरे की नजर से देख सकते हैं..!
जब जनता के सहने की ताकत
किसी बांँध की परिधि को तोड़कर
सड़क पर विरोध करने दौड़ पड़ती है;
तो विद्रोह का लावा निकलता है..!
क्रोध से भरा जनमानस
उस बगावत से अंगारें निकालकर
बेतरतीब उछालता है;
फिर चाहे संसद जले
या किसी सांसद-विधायक का घर
या फिर देश ही क्यों न जल जाए
इस पर सोचने का वक्त ही कहांँ है ?

