एक बूंद आँसू


एक बूंद खिसककर

गिरी आँख से,

बोली-

मन की पीड़ा के सागर का

कुछ खारापन कम कर देती हूँ।


बूंद-बूंद मैं ढहकर

पीड़ादायक हर क्षण को

सहने की थोड़ी क्षमता,

मन के गहरे में भर देती हूँ।


आँखों के झरनों से

बूंद-बूंद झर कर मैं,

उत्पीड़ित मन की पीड़ा को

कुछ हल्का कर देती हूँ।


मैं...

एक बूंद हूँ आँसू की,

हर पीड़ादायक क्षण में

मन की करुणा बनकर

आँखों से बह लेती हूँ।