तू बालक सुकुमार।
तेरा चंचल रूप सलोना
भरता सुख से मन का कोना,
तेरी लाखों की मुस्कान
तू धन मेरा ,तू अभिमान।
देता खुशी अपार
तू बालक सुकुमार।
मांगा तुझको अपने रब से
बाट जोहता था मैं कब से,
तूने मेरा अंक भरा है
रिक्त जगह निशंक भरा है।
किया सुखद संसार
तू बालक सुकुमार ।
तुझे देखकर मैं खो जाता
तुझ -सा चंचल मैं हो जाता,
तुम संताप मिटाने वाला
खुशियां दर पर लाने वाला।
घर-आंगन गुलजार
तू बालक सुकुमार।
अनिल मिश्र प्रहरी।

