जब सुबह उठता,

मंदिर की घंटी,

कानों में बजती,

भोले‌ शंकर का स्मरण हो जाता।


फिर मन सीधा,

उसको ढूंढता,

उसके लिए उतावला हो जाता,

प्रकृति मां भी जग जाती,

और मेरे मन को,

उसके मन से मिलाती।

मैं जो जो सोचता,

उसके पास पहुंचता,

और वो उसका जबाब,

दे डालती।

मेरी सुबह,

बहतर से,

गार्डन गार्डन हो जाता।


हम इस गार्डन के,

दो गुलाब,

एक दुसरे को देख,

हमेशा मुस्कराते।

कभी कभी,

आपस टकराते,

और चुंबन का एहसास पाते।