आज प्रभू राम,
करेंंगेे रावन‌ दहन,
जलाएंगेे पुतले,
रावन, मेघनाथ और 
कुंभकर्ण के,
सारी दुनिया ‌‌‌पीटेगी ताली,
फोड़़ेगी पटाखे,
बांटेंगी मिठाई,
और मनाएगी खुशी,
प्रभु राम की जीत 
पर।

लेकिन रावन जो,
हमारे अंदर जो बैैठा,
हमेंं गलत करने को उकसाता,
समाज में उत्पाद 
मचाता,
घृणा फैैैलाता,
नफ़रत की आग बढ़़ाता,
प्यार का दुश्मन 
बन जाता,
खून    खराबा
करवाता,
तरक्की की राह पेेेे,
रोड़़ा बन जाता।

क्या इन सबको भी मारेंंगे हम,
आदर्श समाज की नींव डालेंंगेे हम,
जहां न हो कोई मतभेद,
न कोई ऊंच नीच,
सब हों बराबर,
न कोई  इर्ष्या द्वेष,
बस इंसान इंसान का करे मान,
हर तरफ हो,
सुख समृद्धि का बोलबाला,
इंसाफ का हो राज।

  ‌