समझदारी होती,

अगर पड़ोसी पड़ोसी में,

यारी होती।

कभी भी कठिनाई आती,

सबसे पहले,

पड़ोसी की मदद आती,

यारी और गहरी,

हो जाती।


हमारे घरों में,

आना जाना,

हर रोज होता।

न कोई वीजा,

न कोई चैकपोस्ट,

न कोई और रूकावट,

बस याराना ही याराना,

बना रहता।


अगर एक पड़ोसी पर,

कोई आंख उठाता,

तो दुसरा,

झट दहाड़ता,

मैदाने जंग में पुकारता।


लेकिन ये तो,

अदर्शीय बातें,

कौन हुक्मरान समझेगा।

उनको तो,

कुर्सी चाहिए,

उसके लिए चाहे,

दुश्मनी हो जाए,

या दुश्मन की,

मदद की जाए।


चलो करते,

हैं उम्मीद।

जैसे गिरी बर्लिन वाल,

किसी दिन वो मनाएंगे होली दिवाली,

और हम सब भी ईद।