जब छोटा था,

फिल्में बहुत देखता था,

नायिकाएं बहुत खूबसूरत लगती थी,

खूब उनके सपने देखता था।


सोचता! जब हूंगा वयस्क,

तब करूंगा,

किसी से इश्क,

जी जान लुटाऊंगा उसपे,

दिन रात बिताऊंगा,

उसके साथ।


आखिर बहुत सी लड़कियों से,

प्रभावित हुआ,

बहुतों से इश्क हुआ,

लेकिन बदकिस्मती इतनी,

हर जगह,

एक तरफा हुआ।


मैं किसी के बारे में सोचता,

इससे पहले,

कोई दुसरा ले उड़ता,

मैं हतोत्साहित रह जाता,

और किस्मत को दोष देकर,

दिल को काबू करता।


ये सिलसिला,

आज तक चलता,

लेकिन कहीं कोई कामयाबी का,

बहाना नहीं बनता।