जब भी दोस्तों को,
जोड़ों में देखता,
मन विचलित होता,
अपना भी कोई हो,
हम भी हाथों में हाथ डाल,
प्यार की कहानी का करें आगाज़।
लेकिन फिर कुछ चेतावनियां,
हमारी असफलताओं की दी हुई,
सामने आ जाती,
और मैं चुप हो जाता,
मन मसोस कर बैठ जाता।
मन तो बहुत उतावला,
लेकिन पाबदीयों के आगे,
बस नहीं चल पाता।
