जब इंसान पैदा होता,

कुछ दिनों बाद,

उसकी जुबान चलने लगती,

तो उसे भाषा की आवश्यकता होती।


हम सब सबसे पहले,

मां बाप की भाषा पकड़ते,

क्योंकि अधिकतर समय,

उनके साथ ही रहते।


तो मेरी मां बोलती थी हिंदी,

तो मेरी मातृभाषा भी हुई,

हिंदी।


जब भी मैं,

इसमें बात करता,

बहुत विश्वसनीय महसूस करता,

बहुत सहज लगता,

एक अजीब सा उत्साह होता,

बिना रोक-टोक बोल लेता,

शिष्टाचार भी उतम होता,

सब मेरी हिंदी से,

प्रभावित होते।


मेरे हिंदी बोलने भर से,

संबंध स्थापित हो जाता,

घनिष्ठता बढ़ती जाती,

और तो और,

मैं काम निकालने में,

कामयाब हो जाता।


लेकिन मेरी हिंदी विद्वानों से,

एक प्रार्थना,

कुछ शब्द बहुत कठिन,

उनका करें सरलीकरण,

जिससे वो आ सकें,

आम बोलचाल में उपयोग,

और हमारी हिन्दी का शब्दकोष,

बढ़ जाए कई गुना और।