जब भी तुझे,

जमीन से देखता,

तुझे घंटों निहारता,

तेरी खुबसूरती पर,

मर मिटता।

मन में कहीं,

तुझसे मिलने के,

सपने देखता।


आज बहुत,

प्रयासों के बाद,

पिछले महीने से,

तेरे चक्कर लगा रहा।

बार बार दस्तक दे रहा,

परंतु तूं हामी नहीं,

भर रहा।

शायद तुझे,

दुसरे आशिकों का डर,

कहीं वो,

बात न बिगाड़ दें।


मुझे याद,

एक बात,

मां ने बताई थी,

बचपन में।

हिम्मत वालों का,

खुदा भी देता साथ।


तूं घबरा मत,

बस मुझसे,

आंखों आंखों में बात कर,

और मौका देख,

घर आने का,

न्यौता दे डाल।


मैंने तो,

सिर पर,

कफ़न बांध रखा।

जब महबूबा से मिलना,

तो फिर पंगों से,

क्या डरना।


अभी बहुत,

सोच समझकर,

यार दोस्तों से,

सलाह मशविरा कर,

23 को,

शाम 6बजे,

आने का सोचा।

सुर्य देव से,

मैंने लगा दी,

है अर्जी।

जरा रखें कंट्रोल,

अपने कुटुबे पर,

बादल से भी,

दोस्ती का दिया हवाला,

और सब शांत,

रखने को,

कह डाला।


अब मेरी इज्जत,

तेरे हाथ,

चुपचाप आ जाना,

अपने ठिकाने पास।

एक दुसरे से मिलेंगे,

दास्तानें महौबत की,

शुरूआत करेंगे।