गांव के बच्चे और गलियां

देखते हैं कैसे गिलहरियां

पाठशालाएं हैं एक बंधन

मन हो उड़ती तितलियां l


गिल्ली डंडा और क्रिकेट

किसी युद्ध के हैं संकेत

राजा रानी चोर सिपाही

हैं सब बचपन के साथी।


इन सब में है एक शांत खड़ा

गम से भरा, है अकेला पड़ा

बड़े थके हैं चेहरे और बदन

फिर भी है कहीं निकल पड़ा।


न दोस्त ज्यादा, न रिश्तेदार

कोई टोके भी तो हो खबरदार

उसके पसीने से बने हैं खरंजे

जिसपे सारा गांव टहल रहा।


हर एक ईंट का है एक कथन

इसमें हैं एक बचपन दफन।।