अगर शिक्षा सबकुछ सिखलाती

तो मैं सिख लेता

मां की ममता

पिता का स्नेह

बहन का दुलार


रो लेता नम आंखों को

जब याद तुम्हारी आती

घूम आता सड़कों को

जो तुम्हारे घर पहुंचती।


स्कूल कॉलेज की बातें

कहां लिखी है किताबों में

प्यार का पाना या ठुकराना

दोस्तों संग पहाड़ों पे जाना

बचपन की सारी बातें भी

मैंने पढ़ी नहीं किताबों में।


अगर शिक्षा सबकुछ बतलाती

तो मैं सिख लेता वो सब बातें

जिस खुशबू से महकती सांसें

दिन भी हो सकती चांदनी रातें।।