सारी आरजू मूकमल सी हो गई
एक तेरे आ जाने से।
हरेक दुविदा सरल सी हो गई
एक तेरे आ जाने से।
ख्आवो में मेरी खलल सी पड़ गई
एक तेरे आ जाने से।
कांटे सी थी जिंदगी मेरी
वो भी अब मखमल सी हो गई
एक तेरे आ जाने से।
सारी आरजू मूकमल सी हो गई
एक तेरे आ जाने से।
जख्म मेेरे दिल पर
बातें तेरी मरहम सी हो गई
एक तेरे आ जाने से।
विखड़े थे मेरी आशाएं थी,
सारी की सारी एकसुर में हो गई
एक तेरे आ जाने से।
सारी आरजू मूकमल सी हो गई
एक तेरे आ जाने से।


