प्रार्थना

हे माता सरस्वती

दे दो हमको थोड़ा ज्ञान

कभी थकें ना कभी रुकें ना

भले बुरे का रखें ध्यान

इधर उधर की बाधा हर लो

जहाँ भी जायें पायें सम्मान

पढ़ लिख कर हो जायें बड़े

हो सबको हम पर अभिमान

हे माता सरस्वती

दे दो हमको थोड़ा ज्ञान