122 212 22


ग़ज़ल से रूबरू होना

तो पहले बा - वुज़ू होना


उजाले की अलामत है

अंधेरा चार सू होना


तिरी ख़ुश्बू बताती है

ये तेरा कूबकू होना


सबब दूरी का तुझ से है

हमारा सुर्ख़ - रू होना


हमारी जान ले लेगा

तुम्हारा हू-बहू होना


बहुत मशहूर है उनका

नज़र मिलते सुबू होना


मुक़द्दर फिर नहीं तो क्या

मिरा तेरा अदू होना


बेकस..✍