हर लफ्ज़ की एक अलग पहचान है
जज्बातों में सुलग रही एक आग है
मोहब्बत की राह में कहीं ज़हर कहीं मिठास है
मंज़िल से गुमराह मुसाफिर बेजान है
यहां हर कोई दिल में लिए बैठा एक दर्द की चट्टान है
ना हो सका इश्क़ किसी का मुकम्मल
बाद हिजर के सिर्फ ज़िंदा लाश है
दर्द के फिज़ा में घाफिल है कुछ लोग
अधूरे वादो से सजा ये आस्मा है
वफा का दौर फकत ख्वाबों में है
बेवफ़ाई से भरा ये जहां है
अश्क भी ना छुपे जब दर्द मिला बेहिसाब
केसे बीती है तन्हाइयो की रात जब दर्द में कोई ना था साथ
इंतज़ार की आग में जलकर
इश्क़ था कर रहा बर्बाद
खुद को दिलहसा देकर
आइने में मुस्कुराकर की थी खुद से कुछ बात
ना मिले जब हमसफ़र तो क्या सफर क्या इश्क़ की बात
छोड़ देते है ये इश्क़ जब वादे भी टूटे ख्वाब भी ना दे साथ
किताब में सिर्फ इश्क़ का ज़िक्र हो ज़रूरी तो नहीं
किसी का साथ पाकर ज़िन्दगी बिताना ज़रूरी तो नहीं
तनहा चल कर ही मिलती है मंजिलें
कांटो भरी राह पे चलना ज़रूरी तो नहीं
बिना मेहताब के भी चमकते है तारे
ज़रूरी नहीं कोई ज़िन्दगी में आके निभाए सब वादे
ये तो महेज़ एक ज़िन्दगी का हिस्सा है
इश्क़ तो सिर्फ एक अधूरा किस्सा है !
