कितनी खुश रहती होगी तुम,
कितनी मुस्कुराती होगी तुम,
रकीब की कहानियों में खिल खिलाती होगी तुम...
जो दर्द मुझे दे गई हो,
उस पर कितना इतराती होगी तुम,
ना जाने कोन हे वो जिसके मुकद्दर में लिखी होगी तुम..
याद हे मुझे तुम कहती थी,
बिचड़ेगे नही कभी,
साथ चलने का वादा करती थी तुम..
आईने में खड़ा खुद को घंटो तक देखता रहा,
इस हारे हुए शक्स से कितना बतलाती थी तुम..
तुम्हारी कमी महसूस तो होती हे मगर,
जान जाती हे रोज़ लौट कर नहीं आती तुम..
आसान नहीं इश्क में हार जाना,
जिसके साथ सारे ख्वाब देखे उसी से बिछड़ जाना,
शुरुवात करनी पड़ती हे फिरसे दुबारा,
राहों में कांटे बिछा कर कितनी आसानी से चली जाती हो तुम..
-अनस
