मुश्किलें है यहां हर लम्हे में ,
हर मुश्किलें अपनी अपनी जगह है ।
जिंदगी के इस रंगमंच में ,
तकदीर बड़ी ही अजीब है ,
जिस चीज से तुम दूर भागो
वही तुमसे करीब है ।
पहेलियां तो जिंदगी का एक हिस्सा है ,
उसी प्रकार उदासी और नाराजगी उसका एक किस्सा है ।
तकदीर कहा है किसी के हाथ में ,
सिर्फ मेहनत ही है हमारे साथ में।
मुश्किलों से डरनेवालों ने
क्या किया है हासिल ,
चुनौतियों से दूर जानेवालों ने
क्या कर लिया है हासिल ।
चुनौती तो सिर्फ नाम है
असलियत में वो एक इनाम है ।
मौका है ये एक अनोखा
कुछ कर जाने का ।
