वो लड़कपन में हर शाम ट्यूशन से लौटते वक़्त बागबान से फूल ले कर आता।

कभी मोगरा, कभी चमेली, तो कभी गुलाब ले कर आता।

और धागे में पिरो कर उनका गजरा बनाता

और देता उसे महकता हुआ वो प्रेम-उपहार

फेंक कर पहली मंज़िल की बालकनी मेंजिससे कर लेती वो हर रोज़ श्रृंगार।

बालकनी में खड़ी हर रोज़ वो करती रहती थी इंतज़ार

और जताती जैसे स्ट्रीट-लाइट की रोशनी में

स्कूल का पाठ अच्छे से याद होता है।

उसका पसंदीदा था चमेली,

पर जब-जो मिल जाए, उसमे ही बन-ठन लेती वो।

फिर वो घर के नीचे खड़ा निहारता अपलक उसे,

मोबाइल कैमरे को ज़ूम कर,

कभी दाईं तो कभी बायीं ओर से

और वो कभी इठलाती तो कभी शर्माती हुई

पोज़ देती रहती उसे।हर रोज़ का यही नियम,

और सालों में हज़ारों तसवीरें इकट्ठी की फिर उसने।

वो चली गयी शहर से,

छोड़ गया शहर वो भी।और सूखा वो बाग़ भी हौले-हौले।

सुना है फिर हरियाली छाई है और

फिर हाल ही में उगा है

उसी बागबान में एक पौधा,

चमेली का

महकाने एक और छोटी सी लव स्टोरी।