सब कुछ तो है बस समय ही तो कम है।

न दिल में चाहत है ना सुकून भरी राहत है।

न दिल में जज्बात न कुछ पाने की ख्वाहिश

सब कुछ तो है, बस समय ही तो कम है।

सब्र करते-करते यह साल गुजर जाते

किसी से मिलने की ख्वाहिश बनाते-

लेकिन बस खून से पसीने बहाते ।

ना कुछ कर पाते ना चैन से रह पाते।

दफ्तर सुबह को जाते शाम को आते

घड़ी गिनते गिनते यह दिन गुजर जाते।

पैसों से मिलती ढलती शाम कुछ

कम तो उसमें भी विवादों में पड़ जाते

सब कुछ तो है बस समय ही तो कम है ।

कुछ झुर्रियों की ख्वाहिश थी कि

हमारे संग भी शाम गुजर जाते

नन्हे पैरों की चाहत थी कि

घर का बोझ उठाते कंधों पर चढ़ जाते हैं।

कोई काजल लगाए टीका सजाए

हाथों में ठहरी चूड़ियां बजाएं।

उनकी ख्वाहिश थी कि सकरी गलियों से

 मिलते नदियों की शामों में ढलते जरा

 खूबसूरत यादें बनाते।

लेकिन, वही तो है

बस समय ही तो कम है।