अक्सर जब चलता हूँ इन अनजान राहों से तो ये कुछ अपनी सी लगती है,
मंज़िल इनकी कहीं नजर नहीं आती और ये हमेशा चलती रहती है,
राही चल पड़ता है फिर इन पगडंडियों पर अपने सपनों को लेकर,
इस उम्मीद में कि उसे अपने सपनों का आशियां इन्हीं राहों पर मिलेगा,
और ये राहे है जिनकी कोई मन्ज़िल नहीं होती वो सिर्फ चलती है,
मंज़िल राही को खुद पहचाननी होगी वरना भटक जाओगे इन राहों में कहीं।

रविन्दर सिंह आनन्द