आप कहते थे वक़्त बदलता है, हालात बदलते हैं

आप बदल गए ये कौन बताएगा

मेरे प्यार में जो जीने मरने की कसमें खाते थे

मेरे लिए हर पल जो दुआएं माँगते थे

जिनकी सुबह मुझसे, जिनकी शामें मुझसे होती थी

वो यार बदल गए ये कौन बताएगा

 

माना प्यार में बहुत से लफ़ड़े होते है

कुछ छोटे तो कुछ बड़े भी होते हैं

जिसकी मैं पहली आरजू, जिसकी मैं आखिरी ख्वाहिश था

वो प्यार बदल गए, ये कौन बताएगा

 

चलो माना अब आप थोड़ी सयानी हो गयी हो

आपकी भी अपनी ज़िंदगानी होगी

आपने वक़्त के साथ खुद को बदला

आपकी भी कोई कहानी होगी

पर आपकी डायरी के हर पन्ने में, मैं था

आपके प्रेम पत्र के रंगो में, मैं था

लिखती थी हर बात आप दिल की

आपकी सोलह बरस की जवानी में, मैं था

आप कहते थे आनंद तुम वक़्त के साथ बदल मत जाना

खुद आप बदल गए ये कौन बतायेगा




ं